फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में गंदे पानी की आपूर्ति, निकल रहे कीड़े

Fri, 29 Nov 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। नलों से गंदे पानी के साथ कीड़े निकल रहे हैं। इससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है। गंदे पानी की आपूर्ति न रुकने से लोगों में जल संस्थान के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग नगर सहित आसपास के हिस्सों में लंबे समय से नलों से गंदा पानी टपक रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि गंदे, मटमैले पानी के साथ कीड़े भी निकल रहे हैं इससे खतरा बढ़ गया है। लंबे समय से स्वच्छ पानी की आपूर्ति की मांग की जा रही है लेकिन जल संस्थान गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शुद्ध पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
चेतावनी दी कि जल्द गंदे पानी की आपूर्ति नहीं रुकी तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करेगी। जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला ने कहा कि टैंकों की सफाई नियमित रूप से की जा रही है। इनमें ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जा रहा है। निजी लाइनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने की आशंका है। जल्द पेयजल लाइनों को देखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें