फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मारपीट करने के पांच आरोपी न्यायालय से दोषमुक्त

Fri, 29 Nov 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तान्या मिड्ढा की अदालत ने मारपीट करने के पांच आरोपियों को दोषमुक्त किया है। मामले के अनुसार अप्रैल 2022 को थाना झूलाघाट में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। तहरीर में उसने दोबांस निवासी रमेश जोशी, निर्मल जोशी, दीपक जोशी, गणेश जोशी और पुरुषोत्तम जोशी पर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें