फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नहीं मिलने से रोगी परेशान

Thu, 03 Oct 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट मे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं न मिलने से यह मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने का खामियाजा यहां की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार पर अस्पताल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय से स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन और पैथोलॉजिस्ट के पद रिक्त हैं। लोहाघाट अस्पताल में बाराकोट, पाटी और लोहाघाट ब्लाॅक के लोगों की निर्भरता है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 से 350 ओपीडी होती हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं न मिलने से मरीजों को इलाज के लिए चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, बरेली जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बृजेश माहरा, जगदीश मेहता, हरीश कुमार, नवीन चंद्र आदि का कहना है कि लोहाघाट का अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को जटिल केस बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। लोगों ने सरकार से जल्द अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल का कहना है कि जिला अस्पताल से फिजिशियन मंगलवार और शुक्रवार को लोहाघाट आकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हड्डी रोग विशेष बिना अवकाश के अनुपस्थित चल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की विभागीय अधिकारियों से मांग को लेकर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें