पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे भर्ती मरीजाें और तीमारदारों को भी दिक्कतेम हो रही हैं।
जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत हो रही है। कर्मचारियों की ओर से साइड के काम नहीं करने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि साइबर कैफे में आसानी से आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। जब आयुष्मान कार्ड की साइड दूसरे साइबर में चल रही है तो उसे जिला अस्पताल में भी काम करना चाहिए। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जाएगी। जल्दी सेवा सुचारु हो इसके प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी मरीज या तीमारदार को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।