फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में खरीदारी को उमड़े लोग

Tue, 21 Nov 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में मंगलवार को खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। मौसम साफ रहने से बड़ी संख्या में दूर-दूर से लोग मेले में पहुंच रहे हैं। अब व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। मेले में तिब्बती सामान के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, मिठाइयां, रेडीमेड कपड़े, ऊनी कपड़े, बर्तन, दन, कालीन, कृषि यंत्र की बिक्री अच्छी हो रही है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से व्यापारी खुश हैं। इस माह के अंत तक अस्थायी दुकानें खुली रहेंगी। तब तक अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जौलजीबी मेले में धारचूला के अलावा मदकोट, अस्कोट, डीडीहाट, पिथौरागढ़, चंपावत, लोहाघाट, अल्मोड़ा से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नेपाल के नजदीकी गांवों के लोगों का मेले में रेला लगा है। नेपाल के लोग मेले से राशन, कपड़ों की खरीदारी ज्यादा करते हैं। इस बार तिब्बती सामान की बिक्री पिछले साल की तुलना में अच्छी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि इस बार तिब्बत से ज्यादा मात्रा में सामान आयात किया गया है और उसकी कीमत भारतीय सामान की तुलना में कम है।

जौलजीबी व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बताया कि दुकानें रात तक खुल रही हैं। रात के समय होटल व्यवसाय अच्छा चल रहा है। सुबह 10 बजे से आसपास के गांवों के लोग मेला स्थल पर पहुंच रहे हैं। मेला स्थल पर 250 अस्थायी दुकानें खुली हैं। इसके अलावा सरकारी विभागों के स्टालों से लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 14 नवंबर से शुरू हुए मेले में शुरुआती दिनों में भीड़ कम थी, लेकिन इस सप्ताह कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें