फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खटारा बसों में सफर करने को मजबूर हैं लोग

Tue, 05 Mar 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लंबे समय से लोग खटारा बसों में सफर करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि अमीर लोग तो हवाई जहाज से यात्रा कर लेंगे, लेकिन हम इन खटरा बसों में कैसे सफर करें। परिवहन निगम भी मजबूरी में पुरानी बसों का संचालन कर रहा है कि लोगों को सस्ती सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के पास मौजूदा समय 57 बसें हैं। ये बसें काफी पुरानी हो गई है। एक लंबा चक्कर पूरा कर आने वाली रोडवेज बसों को वर्कशाप में ठीक किया जाता है, लेकिन पुरानी हो चुकी बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। रोडवेज बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक माह में पिथौरागढ़ रोडवेज की खटरा बसें कई बार खराब हो चुकी हैं। परिवहन निगम लंबे समय से सरकार से नई बसों की मांग कर रहा है, इसके बाद भी सरकार की ओर डिपो को नई बसें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
कांग्रेस नेता चंचल बोरा का कहना है कि अमीर लोग तो हवाई जहाज से यात्रा कर लेंगे। गरीब लोग कैसे खटरा बसों में यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण परिवहन निगम के बसों की ऐसी स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट कोट-
जल्द नई बसें मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। जांच के बाद ही बसों को सफर में भेजा जा रहा है।
रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें