फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में मटमैला पानी पीने से लोग हो रहे हैं बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में बरसात में नलों में मटमैला पानी आने से लोग परेशान हैं। मजबूरी लोग इसे पी भी रहे हैं जिससे पेटदर्द, पीलिया जैसी बीमारी फैल रही है। लोगों ने जल निगम और जल संस्थान से फिल्टर के बाद पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर में थल रामगंगा नदी और भनड़ा, ननपापू के जंगलों के प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति होती है। बारिश के बाद से लगातार नलों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों का कहना है कि मटमैले पानी की आपूर्ति होने से पेट दर्द, पीलिया के रोगी बढ़ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से ही वह जल संस्थान और जल निगम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। डॉ. बीएस मेहरा ने बताया कि अस्पताल में पेटदर्द के मरीजों, पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से पानी को उबालने के बाद इस्तेमाल करने को कहा है।
विज्ञापन

ज्यादा बारिश के कारण मटमैला पानी आ रहा है। फिल्टर लगाने की कार्रवाई की जाएगी। फिल्टर लगने के बाद शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो जाएगी। - संजय कुमार, ईई जल निगम डीडीहाट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें