फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और चैन की दुआ मांगी

Tue, 13 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद उल अजहा (बकरीद) पर मंगलवार को यहां खासा उल्लास रहा। बारिश के कारण नमाज ईदगाह के बजाए पुराना बाजार स्थित मस्जिद में पढ़ी गई। वहां पर जगह कम होने के कारण अलग-अलग जत्थों में दो बार नमाज हुई। पहले पेश-ए-इमाम अब्दुल हफीज ने और बाद में हाफिज सद्दाम ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद बकरों को कुर्बानी दी गई। नगर में करीब 250 बकरों की कुर्बानी हुई। नमाज के वक्त देश के अमन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। संपन्न परिवारों के लोग अन्य लोगों को भी बकरे का मीट बांटते हैं।
विज्ञापन


नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। इस दौरान विधायक मयूख महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, सभासद भुवन पांडे, सलीम खान, नितिन महर आदि थे। धारचूला, जौलजीबी में भी बकरीद धूमधाम से मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें