फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सर्किट हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द आएगा अस्तित्व में

Tue, 03 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सर्किट हाउस के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। न्यायालय के निर्णय के बाद जल्द इसके अस्तित्व में आने की उम्मीद है। खासियत यह होगी कि सर्किट हाउस का निर्माण पहाड़ी शैली में होगा। एयरपोर्ट के नजदीक सर्किट हाउस बनने से जिले के पर्यटन को भी रफ्तार और नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट के नजदीक देवलाल गांव में 14 नाली भूमि पर 24 करोड़ की लागत से जिले का पहला सर्किट हाउस प्रस्तावित है। करीब दो साल पूर्व इसे स्वीकृति मिली थी। टेंडर संबंधी विवाद सामने आने के बाद इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका। यह मामला न्यायालय में लंबित था।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के मुताबिक, मामले में न्यायालय के फैसले के बाद विवाद का पटाक्षेप होने से सर्किट हाउस के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह मुख्यमंत्री आवास की तरह नजर आएगा। शासन ने पहले की इसका ब्लूप्रिंट जारी किया है। इसके भूतल में 60 लोगों की क्षमता का एक कमेटी रूम, आठ डीलक्स रूम बनेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरे तल में दो वीआईपी रूम सहित प्रदेश के मुखिया के लिए एक वेटिंग रूम बनेगा। सभी कक्ष आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। कार्यदायी संस्था जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कर इसे धरातल पर उतारेगी।

सोलर लाइट से रोशन होगा राज्य अतिथि गृह
जिले का पहला सर्किट हाउस सोलर लाइट से रोशन होगा। अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर बिजली की बचत करने के उद्देश्य से यहां 25 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित होगा। ऐसे में यहां रहने वाले विशिष्ट और गणमान्य लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

35 वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग
सर्किट हाउस में दो पार्किंग का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था के मुताबिक सर्किट हाउस के लोअर ग्राउंड में 19, बाह्य भाग में 16 वाहनों की क्षमता की पार्किंग बनेगी। वहीं इसके संचालन के लिए तैनात कर्मियों के लिए भी पांच आवास बनेंगे।


सर्किट हाउस के निर्माण को लेकर न्यायालय में चल रहा मामले पर फैसला आ चुका है। ऐसे में इसके निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -एलएम जोशी, एई, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें