फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यात्री उमड़े, दिल्ली-देहरादून भेजनी पड़ीं सात अतिरिक्त बसें

Sun, 26 Oct 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली के अवकाश के बाद प्रवासी लौटने लगे हैं इससे यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रोडवेज स्टेशन पर सुबह से यात्रियों की काफी भीड़ रही। ऐसे में बसों में सीट के लिए मारामारी रही। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम को दिल्ली और देहरादून के लिए सात अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो हर रोज दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, लखनऊ, बरेली और हल्द्वानी रूट पर 19 बसों का संचालन करता है। दिवाली के अवकाश के बाद अब प्रवासी रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों को लौटने लगे हैं। इस कारण बसें कम पड़ने लगीं हैं। रविवार को रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। बसों के सापेक्ष यात्रियों की अधिक भीड़ होने से सीट के लिए मारामारी रही।
दिल्ली और देहरादून के अधिक यात्री होने से निगम ने इन रूटों पर सात अतिरिक्त बसों के संचालन किया। वर्कशॉप से बसें भेजी गईं। इन बसों के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए टूट पड़े। कुछ ही देर में सभी बसें पैक होकर रवाना हुईं। अतिरिक्त बसें चलाने से यात्रियों को सहूलियत हुई। निगम के मुताबिक, दिल्ली रूट पर चार तो देहरादून रूट पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

टनकपुर रूट पर भी दो बसें भेजीं
सामान्य दिनों में टनकपुर रूट पर डिपो एक बस का संचालन करता है। रविवार को इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से डिपो को एक अतिरिक्त बस का संचालन करना पड़ा। पर्याप्त सवारी मिलने से जहां निगम को फायदा हुआ तो पर्याप्त बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली।
कोट
रविवार को यात्रियों की अधिक भीड़ रही। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डिपो ने आठ अतिरिक्त बसों का संचालन किया। निगम यात्रियों की सुविधा के लिए गंभीर है। - दीपा वर्मा, स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें