फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में तीन करोड़ की पार्किंग तीन साल से बंद

Wed, 11 Sep 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में आधी-अधूरी पड़ी पार्किंग।  संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । नगर में यातायात की समस्या से निपटने के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तीन साल पहले बन रही पार्किंग का कार्य पूरी तरह बंद हो गया है। पर्यटन विभाग से तीन साल पूर्व लिफ्टिंग पार्किंग बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली थी। पार्किंग बनाने का काम हिमालयन स्टील वर्क्स को मिला।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने समय पर कार्य शुरू तो किया लेकिन पचास प्रतिशत काम होने के बाद पार्किंग में बड़ी- बड़ी दरारें आ गईं। इसके चलते कार्यदायी संस्था ने पार्किंग का कार्य बंद कर दिया। दरार आने की जांच होने पर पता चला कि पार्किंग को मलबे के ऊपर बना दी थी। इससे जमीन दोमंजिली पार्किंग का दबाव सहन नहीं कर सकी। इसके बाद इस पार्किंग का निर्माण न तो शुरू हो सका और न ही निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ कोई जांच हुई। तब से पार्किंग का कार्य अधूरा पड़ा है।
बाक्स
सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत होने की चर्चा
डीडीहाट। निर्माणाधीन पार्किंग की जांच के लिए कई बार व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन, कांग्रेस, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। मामले में कोई जांच नहीं होने से लोग अब इस पार्किंग में सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत होने की चर्चा करने लगे हैं।
विज्ञापन

कोट
पार्किंग निर्माण से संबंधित मामले की जानकारी जुटाकर जिला प्रशासन को दी जाएगी। पार्किंग का निर्माण हो और लोगों को सुविधा मिल सके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। - खुशबू पांडे, एसडीएम डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें