फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल सीमा पर बसे भारतीयों को मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा

Wed, 11 Sep 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। अब नेपाल सीमा पर बसे भारतीय लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ मिलेगा। झूलाघाट के अमतड़ी में बीएसएनएल के फोर-जी टावर का संचालन शुरू हो गया है। सीमांत में दो और टावरों का संचालन जल्दी शुरू हो जाएगा। फोर-जी इंटरनेट सेवाएं शुरू होने से भारतीय परिवारों को संचार सुविधा के लिए नेपाली संचार कंपनियों के सिम के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर बसे भारतीय क्षेत्र में अब भी संचार सेवा बदहाल है। यहां गिने चुने टावर लगे हैं और उनकी रेंज सीमित है। संचार सेवा न होने से क्षेत्र के लोग नेपाली सिम के भरोसे संचार सेवा का लाभ उठाने के लिए मजबूर रहते हैं। अब झूलाघाट क्षेत्र के लोगों को बदहाल संचार सेवा से मुक्ति मिलेगी। तल्लाबगड़ क्षेत्र के अमतड़ी में स्थापित बीएसएनएल के फोर-जी टावर का मंगलवार को संचालन शुरू कर दिया है।
बेदांग कंपनी के इंजीनियर राजेंद्र ने बताया कि 10 किमी हवाई रेंज में फोर-जी इंटरनेट सेवा का लाभ लोगों को मिलेगा। काली नदी किनारे बसे अधिकांश लोग हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेंगे। बताया कि जिन क्षेत्रों में सिग्नल नहीं मिल रहे हैं कंपनी की ड्राइव टेस्ट टीम निरीक्षण कर उन क्षेत्रों को भी सेवा से जोड़ेगी। बताया कि गेठीगाड़ा और बलतड़ी में स्थापित दोनों टॉवरों का संचालन भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें