फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में निर्माणाधीन पार्किंग की होगी जांच

Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर में सालों से अधूरी पड़ी पार्किंग की जांच होगी। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्किंग में भ्रष्टाचार हुआ है इसके चलते इसका निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर में वर्ष 2021 में तीन करोड़ रुपये से अधिक लागत से पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। देहरादून की एक कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। निर्माण शुरू होने के आठ महीने बाद ही पार्किंग में दरारें पड़ गई और कंपनी अधूरा काम छोड़कर चली गई। लंबे समय से नगर के लोग पार्किंग का निर्माण शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन यह अब भी अधर में लटकी है।
लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे पार्क करने पड़ रहे हैं। इसके चलते जाम की समस्या रहती है। अब फिर से नगर की सरकार अस्तित्व में आने से पार्किंग का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। पालिकाध्यक्ष चुफाल ने कहा कि पार्किंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है जिसकी जांच होगी। मामले में लिप्त लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। कहा जांच कर पार्किंग को धरातल पर उतारा जाएगा। कहा जल्द ही डीएम से मिलकर पार्किंग की जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें