लोहाघाट में निर्माणाधीन बहु मंजिला पार्किंग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोहाघाट में 286.90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम इस पार्किंग का निर्माण कर रहा है।
यह पार्किंग अगस्त 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। वर्तमान में इसमें रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद रंगरोगन का काम किया जाएगा। इस पार्किंग में करीब 42 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यातायात को सुगम बनाएगी। इससे नगर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। फिलहाल लोग राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
पुराने गैस गोदाम भवन को तोड़कर उसमें 286.90 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पार्किंग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पार्किंग का ढांचा बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। एक दो दिन में रेलिंग लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद रंग रोगन का कार्य शुरू हो जाएगा। अगस्त माह में पार्किंग को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चंपावत को हैंडओवर कर दिया जाएगा। -
संजय जोशी, अवर अभियंता, कुमाऊं मंडल विकास निगम