फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा का सपना पूरा कर सेना में अफसर बने पंकज

Thu, 16 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सैन्य अफसर पंकज महर अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के असुरदेव गांव (मड़मानले) गांव के स्वर्गीय नैन सिंह महर अपने पोते पंकज महर को सेना में अफसर देखना चाहते थे। दादा यह देखने के लिए जिंदा नहीं रहे, लेकिन पोते ने दादा का सपना साकार करते हुए न केवल सेना में अफसर बनकर दिखाया, बल्कि बिहार की आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में पासिंग आउट परेड में थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग के हाथों ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलने वाला स्वार्ड ऑफ आनर सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन


असुरदेव गांव के रिटायर्ड सूबेदार आनंद सिंह महर के सुपुत्र पंकज ने बचपन से ही आर्मी अफसर बनने का सपना देखा था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। 12वीं तक की शिक्षा विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से प्राप्त करने वाले पंकज ने वर्ष 2012 में आर्मी में कमीशन के लिए नामांकन कराया। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई।

11 जून को आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया (बिहार) में पासिंग आउट परेड में स्वार्ड ऑफ आनर के साथ लेफ्टीनेंट बने पंकज को भारतीय सेना में अफसर बनने और दादा के सपने को साकार करने पर फर्क है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और परिजनों को श्रेय दिया है। पासिंग आउट परेड में पिता आनंद सिंह महर, मां सरोज महर, बहन प्रिया और चाचा गोपाल सिंह महर पंकज को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें