फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल में 70 साल से अधिक विकास : भट्ट

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पहुंची विजय संकल्प यात्रा में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कैबिनेट म - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा ने भाई-भतीजावाद की राजनीति को दूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल में देश का कायाकल्प कर दिया। 70 साल में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उतने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल में किए। प्रधानमंत्री ने राज्य को एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रामलीला मैदान में विजय संकल्प यात्रा को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता को भाजपा पर पूर्ण विश्वास है। प्रधानमंत्री मोदी देश का कायाकल्प कर दिया है। मोदी ने विश्व में भारत का नाम किया है। पहले सेना के लिए बाहरी देशों से सामान खरीदना पड़ता था, आज 72 देश भारत से सेना का सामान खरीद रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के दोबारा सत्ता में आने का दावा किया।
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि पहले दिल्ली से यहां के लिए 100 रुपये आते थे तो उसमें से 85 रुपये दलाल खा जाते थे। भाजपा ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए पूरा पैसा दिया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने काफी काम किए हैं। जो आज तक 70 सालों में नहीं हुए हैं। विधायक चंद्रा पंत ने कहा पिथौरागढ़ में ढाई साल में जो विकास हुए हैं वो पहले कभी नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है। पालिका, पंचायत के माध्यम से जन हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इससे पूर्व नगर में बाइक रैली निकालकर संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने जनता को संबोधित किए। संचालन महामंत्री बीएल जोशी ने किया। वहां पुष्कर काला, राजेंद्र भंडारी, राकेश देवलाल, गणेश ठकुराठी, केदार जोशी, कृपाल वल्दिया, गोपू महर, वीरेंद्र बोहरा, राजेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

विधायक चंद्रा के छलक आए आंसू
पिथौरागढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जब कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत का नाम लिया तो विधायक चंद्रा पंत की आंखें छलक आईं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री मिलनसार और मृदुल स्वभाव वाले व्यक्ति थे। वे सभी के कामों में हाथ बंटाते थे।
धीरे-धीरे सभा से जाती रहीजनता
पिथौरागढ़। सभा देर से शुरू होने और ठंड के चलते धीरे-धीरे जनता सभा स्थल से जाने लगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के भाषण तक आधे से अधिक जनता जा चुकी थी।
धारचूला जीतकर पूरा होगा 60 पार का लक्ष्य
धारचूला(पिथौरागढ़)। भाजपाइयों ने धारचूला पहुंचने पर विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा धारचूला सीट जीतकर अपने 60 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। विवेकानंद चौक में हुई जनसभा में कांग्रेस निशाना साधते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को बस मोदी में खामी दिखती है, जो देश को बचाने तथा अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जनता के बीच सहजता से कार्य कर रहे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कार्यकर्ताओं से टिकट मिलने वाले प्रत्याशी को जिताने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। यात्रा के विधानसभा संयोजक ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने 2022 में कार्यकर्ताओं की बदौलत विधानसभा जीतने और स्वामी वीरेंद्रानंद ने एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही। वहां मंडल अध्यक्ष दीपक चुफाल, पालिकाध्यक्ष धारचूला राजेश्वरी देवी, डीडीहाट कमला चुफाल, राधा बिष्ट, अशोक नबियाल, विजय राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें