फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में दिवाली पर पटाखों से 25 से अधिक झुलसे, 30 से अधिक को सांस की दिक्कत

Mon, 09 Nov 2026 05:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ जिले में दिवाली पर असुरक्षित पटाखों से 25 से अधिक लोग झुलसकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें बच्चे और युवा शामिल। धुएं से सांस के मरीजों में उछाल, दिवाली के अगले दिन 30 से अधिक लोग सांस की दिक्कत से अस्पताल पहुंचे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले में दिवाली पर असुरक्षित तरीके से पटाखे जलाना लोगों पर भारी पड़ गया। पटाखों से झुलसकर 25 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चे और युवा भी शामिल हैं। वहीं पटाखे जलाने के बाद वातावरण में धुआं फैलने से सांस के मरीजों में भी उछाल आया है। दिवाली के दूसरे ही दिन 30 से अधिक लोग सांस की दिक्कत से जूझते हुए अस्पताल पहुंचे।

बीते रविवार को दिवाली पर्व मनाया गया। नगर से लेकर कस्बों, गांवों तक देर रात खूब पटाखे जलाए गए। असुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने पर जिले भर में 25 से अधिक लोग झुलस गए। जिला अस्पताल में ही आठ लोग पटाखों से झुलसकर इलाज कराने के लिए पहुंचे हालांकि संयोग से सभी लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, पटाखे जलाने के बाद वातावरण में फैला धुआं सांस की दिक्कत बढ़ाने लगा है।

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को सांस की दिक्कत से जूझते हुए 30 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंचे। पटाखों से निकला धुआं सेहत पर बुरा असल हाल रहा है हालांकि हरे-भरे जंगलों के बीच बसे सीमांत जिले में इस समस्या से गंभीर रूप नहीं लिया है।

 

वायरल के मरीजों की संख्या भी बढ़ी

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में रात के समय तापमान नौ से 10 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। पाला गिरने लगा है जो लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। दिवाली पर देर रात तक ठंड में पटाखे जले तो लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हो गए। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, सोमवार को ओपीडी 350 रही। इसमें अधिकतर मरीज वायरल से जूझते हुए इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बच्चों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों के मुताबिक, ठंड की अधिकता से यह दिक्कत पैदा हो रही है। संवाद

ऐसे करें बचाव
-धूल-मिट्टी और धुएं से दूर रहें। वातावरण में फैले धुएं के छंटने तक सांस की दिक्कत वाले लोगों को मास्क का प्रयोग करना जरूरी है। ठंड में मुंह और नाक को ढककर रखें। लगातार बुखार, जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह जरूरी।

 

मामूली रूप से पटाखों से झुलसकर बेहद कम संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे जो सुखद है हालांकि पटाखों के धुएं से लोग सांस की दिक्कत से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें