मुवानी (पिथौरागढ़)। दर्शन फर्स्वाण ने जब हे नंदा हे गौरा, कैलाशों की जात्रा तथा ओ मदन सुनार…जैसे गीत सुनाए तो मुवानी महोत्सव में आए लोग झूम उठे। महोत्सव के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में दर्शन ने दर्शन ने समा बांध दिया।
इसके अलावा संस्कृति विभाग से आए ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला केंद्र जौलजीबी के कलाकारों ने जागर गायन तथा मुवानी डांस ग्रुप, गीतिका और रीतिका ने नृत्य और नंदा गौरा महिला समिति मुवानी ने लोकगीतों के रंग प्रस्तुत किए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने लोगों को विकास कार्यों की जानकारी देते हुए महोत्सव समिति को दो लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम का ललित शौर्य, त्रिभुवन राठौर और हंस पाल ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन कार्की, सचिव कुलदीप आर्या, उप सचिव संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक नरेंद्र देउपा, बिजन पोखरिया, देवराज कन्याल, कै. श्याम सिंह कार्की, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, मेहर सिंह कठायत, जितेश खनका, राहुल सोनार, हेमंत कार्की, देवेंद्र बहादुर पाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का लोगों ने उठाया लाभ
मुवानी। महोत्सव में दिन के समय स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा निशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र शिविर आयोजित हुआ। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से डॉ. शशि फिरमाल तथा सीमांत सेवा फ़ाउंडेशन के सहयोग से सैकड़ों मरीजों को लाभ मिला। शिविर आयोजन में कमल किशोर, डॉ. नीतीश कुमार भट्ट, सचिन चौखियाल, कमलेश पंत, लक्ष्मण शाही, योगेश बड़, पंकज पंत आदि ने सहयोग किया।