फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजंग, मालपा में उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मी सम्मानित

Sat, 27 Jan 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
मालपा और नजंग में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

13 अगस्त को मांगती, मालपा में बादल फटने के बाद क्षतिग्रस्त हुए पैदल रास्तों की मरम्मत का काम निष्ठा और मेहनत से काम करने वाले लोक निर्माण विभाग के सात कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने विपरीत मौसम के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के आवागमन के लिए पैदल रास्ता निर्धारित समय में तैयार किया।

विज्ञापन


मांगती एवं मालपा हादसे के बाद पुनर्निर्माण के कामों पर सरकार ने अपनी नजर रखी थी और डीएम सी रविशंकर रोज की रिपोर्ट हासिल कर रहे थे। सबसे बड़ी समस्या नजंग में आई थी। वहां पर पैदल पुल बह गया था। पुल का निर्माण नए सिरे से करना पड़ा। मालपा में पूरी चट्टान टूट गई थी। वहां कुछ दिनों तक रस्सियों के सहारे आवागमन करना पड़ा था।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता इस्लाम अहमद शेख ने बताया कि विषम परिस्थिति में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। इससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने रास्ते के निर्माण को चुनौती के रूप में स्वीकार किया था और उस चुनौती पर पार भी पा लिया।
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने उत्कृष्ट और साहसिक कार्य के लिए चंद्र सिंह, लाल सिंह, नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, गगन सिंह, खीम सिंह, हीरा सिंह को सम्मानित किया। कर्मचारियों को पुरस्कार दिए गए। इस समय नजंग और मालपा में पैदल रास्ता दुरुस्त है और आम लोगों की सामान्य तरीके से आवाजाही हो रही है। सम्मान कार्यक्रम में लोनिवि के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

यातायात पुलिसकर्मी हेम माहरा का सम्मान
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले कांस्टेबल हेम चंद्र माहरा को गोदावरी टिंबर के मालिक केएस नगरकोटी ने 2100 रुपये का नकद इनाम दिया है। यह इनाम डीएम सी रविशंकर ने हेम चंद्र माहरा को दिया। अब तक माहरा को बेहतरीन काम के लिए पांच बार सम्मान मिल चुका है। माहरा सिल्थाम चौराहे से लेकर बैंक रोड, घंटाकरण तक की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए दिनभर दौड़ते रहते हैं। सभी लोग उनके काम की सराहना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें