पिथौरागढ़ में बजरंग दल कार्यकर्ता एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए। संवाद
पिथौरागढ़। जम्मू कश्मीर के कटरा के शिव खोड़ी जाते वक्त हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकवादी हमले से विश्व हिंदू परिषद में आक्रोश है। उन्होंने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद भी आतंकवादियों का मनोबल कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित कर उनकी हत्या की जा रही है।देश में नई सरकार की शपथ के बाद दुस्साहसिक वारदात कर आतंकवादियों ने देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। उन्होंने सरकार से इस प्रकार की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिला संयोजक बजरंग दल ललित ऐरी, बजरंग दल के सह संयोजक हरीश खड़ायत, सूरज बिष्ट, राजू फिरमाल, प्रेम सौन, आनंद सिंह खड़ायत सहित कई लोग मौजूद रहे।