फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राकृतिक जल स्रोतों पर मोटर लगाने से गुस्सा

Thu, 13 Jun 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर वड्डा कस्बे के निकट स्थित हुडकन्ना धारे के स्रोत में अज्ञात लोग मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मोटर से पिकअप में पानी भरकर नगर में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए बेचा जा रहा है। स्थानीय हीरालाल वर्मा का कहना है कि रात में मोटर लगाकर पानी खींचने से स्रोतों में पानी कम हो गया है। इससे धारे के सूखने के साथ ही स्रोत को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें