फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिरीक्षक भर्ती में पहले दिन 55 अभ्यर्थी बाहर

Thu, 05 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
उपनिरीक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार से यहां पुलिस लाइन में शुरू हो गई है। पहले दिन कुल 350 अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कॉल लेटर भेजा गया था, लेकिन मात्र 253 अभ्यर्थी ही प्रक्रिया में शामिल हो पाए। इनमें से विभिन्न प्रकार के टेस्ट में 55 अभ्यर्थी बाहर कर दिए गए।
विज्ञापन


198 अभ्यर्थियों को अगले टेस्ट के लिए क्वालीफाई घोषित किया गया। एसपी रोशनलाल शर्मा ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नापजोख में छह, क्रिकेट बॉल थ्रो में 36, लांग जंप में 10, रस्सीकूद में 2 और रेस में एक अभ्यर्थी असफल हो गई। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है। रोजाना 350 अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया की हर अभ्यर्थी के सामने वीडियोग्राफी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें