फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के पास बनी पार्किंग और मल्टी स्टोरी पार्किंग का संचालन शुरू

विज्ञापन
नगर पालिका ने जिला अस्पताल के पास बनी पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के पास बनी पार्किंग और बहुमंजिली पार्किंग का संचालन पालिका ने शुरू कर दिया है। बहुमंजिला पार्किंग का आधा हिस्सा टैक्सी चालकों और जिला अस्पताल के पास बनी पार्किंग को मड़ सिलौली क्षेत्र से आने वाले वाहनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सात अक्तूबर को सीएम के लोकार्पण के बाद भी बहुमंजिली पार्किंग का संचालन नहीं शीर्षक और नौ अक्तूबर को 1.15 करोड़ की पार्किंग में सो रहे हैं लावारिस जानवर शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आई नगर पालिका ने जिला अस्पताल के पास पार्किंग की सफाई कर इसका संचालन शुरू कर दिया है। इसमें मड़ सिलौली क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पार्क किया जा रहा है।
मड़ सिलौली क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पार्किंग मिलने के बाद सोमवार को न्यायालय गेट के आसपास सड़क अतिक्रमणमुक्त नजर आई रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। उधर देव सिंह मैदान के पास नगर पालिका ने बहुमंजिला पार्किंग का भी संचालन शुरू कर दिया है। इसमें डीडीहाट मार्ग से आने वाले वाहन को दूसरी मंजिल और भूमिगत तल में पिकप, अन्य माल वाहक गाड़ियों, जनहितकारी बसों की पार्किंग के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

केमएओयू स्टेशन में खड़ी रहीं निर्धारित टैक्सियां
पिथौरागढ़। केएमओयू स्टेशन के पास निर्धारित 14 टैक्सियां ही खड़ी रहीं। इस कारण वहां खालीपन नजर आया और जाम भी नहीं लगा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। चंडाक क्षेत्र से आने वाली टैक्सियों को महात्मा गांधी मार्ग और थल जाजरदेवल क्षेत्र से आने वाली टैक्सियों को ग्रिफ बैंड के पास पार्क किया गया।
जनहित में जिला अस्पताल के पास बनी पार्किंग और बहुमंजिली पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया है। नगर पालिका का पहला प्रयास नगर के लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को अच्छी सुविधाएं देना है।
विज्ञापन

- राजेंद्र रावत, अध्यक्ष नगर पालिका पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें