फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यौड़ा में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का लोकार्पण,

विज्ञापन
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले नवनिर्मित झूला पुल का लोकार्पण करते दोनों के देशों के जनप्रतिनिधि और अ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पीपली से पांच किलोमीटर नीचे ड्यौड़ा में भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए बने झूलापुल का शुक्रवार को लोकार्पण हो गया है। इस पुल का निर्माण नेपाल सरकार ने 78.12 लाख रुपये (भारतीय मुद्रा) से किया है।झूलापुल बनने से दोनों देशों के सीमावर्ती इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

महाकाली नदी पर बने झूलापुल का उद्घाटन डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, नेपाल दार्चुला के सीडीओ शंकर सिंह बिष्ट ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया। चुफाल ने कहा कि ड्योड़ा में पुल बनाने की मांग लंबे समय से लोग कर रहे थे। भारत सरकार की पहल पर नेपाल सरकार ने झूलापुल का निर्माण किया है। झूलापुल बनने से दोनों देशों के सीमावर्ती इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। दोनों देश के लोगों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहता है।
पीपली क्षेत्र में भारत-नेपाल के बीच कोई पुल नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को नेपाल जाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जौलजीबी और झूलाघाट जाना पड़ता था। डीएम जोगदंडे और नेपाल के दार्चुला के सीडीओ शंकर सिंह बिष्ट ने पुल को लाभकारी बताया। कार्यक्रम में एसडीएम केएन गोस्वामी, अनिल शुक्ला, लोनिवि के ईई दीपक कुमार गुप्ता, नेपाल के जिला समन्वय समिति के प्रमुख करवीर सिंह कार्की, सशस्त्र प्रहरी निरीक्षक रवींद्र कठायतलेकम गांव , पालिकाध्यक्ष परमानंद जोशी समेत दोनों देशों के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें