फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन को लेकर प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी न होने से पूर्व सैनिकों में केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़कने लगा है। बृहस्पतिवार को कनालीछीना में एकत्र पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन योजना को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में एकत्र पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्हें वन रैंक वन पेंशन का सब्जबाग सालों से दिखाया जाता रहा है, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। चुनाव में नेता इस मुद्दे को खूब उठाते हैं। प्रदर्शन में शामिल पूर्व सैनिक धरम सिंह सामंत, कैलाश उपाध्याय, विक्रम सामंत, दिल राम, नंदन सिंह, चंद्र सिंह भंडारी, शंकर उपाध्याय, प्रेम सिंह बिष्ट, शमशेर बिष्ट, होशियार सिंह, केदार सिंह, हिम्मत सिंह, मान सिंह, दान सिंह, पुष्कर सिंह, केएस पोखरिया ने कहा कि सरकार वन रैंक वन पेंशन शुरू नहीं करती है तो दिल्ली की तर्ज पर यहां भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें