फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा गिरने से एक घंटे थमा यातायात

Sat, 03 Mar 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर घाट मीना बाजार के पास गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान शनिवार को घाट मीना बाजार के पास भारी मलबा गिरने से एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मलबे के साथ धूल के गुबार उठे और करीब 500 मीटर तक धूल फैल गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बारहमासी सड़क पर सुबह 11 बजे से अपरान्ह दो बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। उसके बाद यातायात में किसी प्रकार की बाधा न डालने के आदेश जिला प्रशासन ने दिए हैं, लेकिन शनिवार को अपरान्ह तीन बजे मलबा गिरने से यातायात बंद हो गया। पिथौरागढ़ से टनकपुर, लोहाघाट, चंपावत, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले वाहन और इन स्थानों से पिथौरागढ़ को आने वाले वाहन तथा सैकड़ों यात्री एक घंटे तक घाट मीना बाजार में फंसे रहे। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी धूल के कारण हुई। वाहनों के अंदर तक धूल घुस गई।

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क कब बंद हो जाएगी इसका कोई अंदाजा नहीं रहता। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि निर्माण कर रही एजेंसी को इस आशय के सख्त निर्देश दिए जाएं कि सड़क निर्माण के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें