फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस ने गैस एजेंसी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नौ सितंबर को सुनील कुमार ने जाजरदेवल थाने में तहरीर सौंपी। कहा कि किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन मेसेज और फोन के माध्यम से उनको एलपीजी गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने की बात कहकर 1,68,300 रुपये लिए हैं। अब आरोपी न उसके पैसे लौटा रहा है और न उससे कोई संपर्क ही हो पा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश के बाद सीओ महेश चंद्र जोशी और सीओ ऑपरेशन सुमित पांडे के निर्देशन में चौकी प्रभारी वड्डा एसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई । पुलिस टीम को साइबर सेल की मदद से पता चला कि व्यक्ति बिहार में है। 31 मार्च को पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार निवासी कटारी हिलबलजोरी विघा, जिला गया बिहार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी प्रियंका इजराल, कांस्टेबल राजकुमार, संजीत राणा, विपिन ओली, मनोज कुमार, गीता पवार मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें