फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Jan 2019 10:29 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


समन्वय मंच से जुड़े कार्मिकों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मांगों के संबंध में प्रांतीय नेतृत्व की सरकार के उच्च स्तरों पर वार्ता भी हुई। बावजूद इसके कोई निर्णय नहीं लिया गया। प्रदर्शन करने वालों में मंच के मुख्य संयोजक एमसी जोशी, एससी पंत, आरएस खनका, केएस अधिकारी, प्रकाश चंद्र जोशी, एमपीएस डोभाल, विजेंद्र लुंठी, एमएल वर्मा, पीएल वर्मा, जीवन चंद्र जोशी, निर्मल महर, प्रताप सिंह आदि थे।

बेड़ीनाग में लोनिवि मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने आकस्मिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया। कार्मिकों के अवकाश पर रहने से लोगों के कार्य नहीं हो पाए। इस दौरान मृदुल मनोहर शाह, श्रवण कुमार, महेंद्र सिंह महरा, तेज सिंह महरा, जगत शाह, चामू भंडारी, भगवती महरा, मीना टम्टा आदि थे। गंगोलीहाट में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इनमें मुख्य संयोजक चंद्रशेखर, केएस मेहरा, पीसी पंत, तारा पंत, रतन सिंह, प्रकाश जोशी, हिमांशु भट्ट, केएन पंत, ओम प्रकाश, रमेश जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें