मदकोट-मुनस्यारी सड़क खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई ने मदकोट मुनस्यारी सड़क खोलने की मांग को लेकर बीआरओ और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा आपदा के बाद सड़क बंद होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दानू ने कहा कि आपदा के 15 दिन बीतने के बाद भी मदकोट-मुनस्यारी मार्ग नहीं खुलने से दस हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग नहीं खोला गया तो बीआरओ कार्यालय दरकोट एवं पीडब्ल्यूडी कार्यालय डीडीहाट का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज, नीरज, भूपेंद्र, गौरव, लब्बू, रमेश, ललित आदि शामिल रहे। संवाद