फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक और दो प्राचार्यों के निलंबन से आक्रोशित एनएसयूआई ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। मांग की कि निलंबन शीघ्र वापस लिया जाए। यदि निलंबन वापस नहीं हुआ तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है।

विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रतिनिधि गोविंद सिंह दसौनी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने इस मामले में निष्पक्ष कदम उठाने के बजाए एकतरफा कार्रवाई की है। इससे साबित होता है कि सरकार के मंत्री पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक छात्रा के प्रवेश के मुद्दे पर इतना सख्त कदम उठाना गलत है। कहा गया कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों की दुर्दशा हो रही है, मंत्री का ध्यान इस समस्या को हल करने में नहीं है।

कहा कि यदि तीन दिन के भीतर निलंबन का आदेश वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन के समय भूपेश पांडे, हिमांशु आगरी, महेश कुमार, प्रदीप आगरी, मीनाक्षी आर्या, हेमा, रेनू भंडारी, बबीता बोरा आदि मौजूद थे। उधर, कॉलेज के कर्मचारियों ने भी निलंबन की कार्रवाई का विरोध किया है और निलंबन शीघ्र वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें