फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adi Kailash 2024: अब पिथौरागढ़ में भी इनर लाइन परमिट आवेदन से मिलेगी सुविधा, आज से व्यवस्था होगी लागू

Mon, 27 May 2024 01:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से परमिट बनाना आसान हो जाएगा। प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी परमिट बनाने के लिए व्यवस्था कर दी है। 
विज्ञापन
Adi Kailash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से परमिट बनाना आसान हो जाएगा। प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी परमिट बनाने के लिए व्यवस्था कर दी है। इनर लाइन परमिट बनाए जाने की प्रक्रिया के लिए जिला चिकित्सालय में एक कक्ष स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन


आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने के लिए इनर लाइन परमिट और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। अभी तक केवल धारचूला तहसील में ही इनर लाइन परमिट की प्रक्रिया चल रही थी। अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि आदि कैलाश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। धारचूला में यात्रियों का अत्यधिक दबाव बना हुआ है।

ये पढ़ें- Accident: मलबे की चपेट में आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर खाई में गिरा, मौत; SSB और पुलिस ने शव को निकाला बाहर
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से होते हुए आदि कैलाश यात्रा पर जाने वाले और यहां के होटलों में ठहरे कैलाश यात्रियों के लिए पिथौरागढ़ में ही इनर लाइन परमिट की सभी कार्यवाही करने की व्यवस्था जिला चिकित्सालय में कर दी गई है। उन्होंने बताया यात्री ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके बाद जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या 28 और 29 में पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच और नोटरी आदि कराने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को धारचूला पहुंचने पर तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए अस्पताल में प्रशासन, नोटरी, पर्यटन, पुलिस और मेडिकल विभाग के एक-एक कर्मचारी को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन


धारचूला में पहले की तरह व्यवस्था जारी रहेगी
अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव ने बताया कि धारचूला से पहले की तरह इनर लाइन परमिट जारी करने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से पिथौरागढ़ में स्थापित कार्यालय में काम शुरू हो जाएगा। पिथौरागढ़ से परमिट बनाने के लिए कार्यालय स्थापित करने से पर्यटकों को आसानी होगी। पर्यटक यहां पर आवेदन करने के बाद धारचूला को रवाना होंगे और उन्हें वहां पहुंचने पर उसी दिन परमिट मिल जाएगा। प्रशासन की इस पहल से पिथौरागढ़ में भी पर्यटन कारोबार के बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें