डीडीहाट नंदा महोत्सव में झोड़ा चांचरी गाती महिलाएं। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में चल रहे नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक टीम की ओर से लखिया भूत, हिरन चीतल समेत कई लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। कुमाऊंनी गायक गोविंद दिगारी ने फुलक्या पतोली..., कैलाश कुमार ने नंदा देवी मेला देखें हिट दगड़ी... और नीरज चुफाल ने भी गीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
नंदा महोत्सव के चौथे दिन ग्राम सभा हाटथर्प, ननपापू, किरौली, नया बस्ती, डिग्री काॅलेज के दलाें ने झोड़ा चांचरी की प्रस्तुति दी। हाटथर्प की हिलजात्रा और जीआईसी के कलाकारों का लखिया भूत का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। जीजीआईसी, वेदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी लोक संस्कृति पर झांकियां निकालीं। भगनौल जैसे पारंपरिक गीतों को भी लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी कराई। संवाद