फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक भी हड़ताल पर

Fri, 16 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना देते जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यालयी शिक्षा में त्रिस्तरीय संवर्ग लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार से जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक भी हड़ताल पर चले गए हैं। शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार के बाद टकाना स्थित रामलीला मैदान में धरना दिया।
विज्ञापन


संगठन के संरक्षक महेश जोशी और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी ने कहा कि शिक्षकों का वेतनमान संशोधित करने, सेवाकाल में तीन प्रमोशन देने, स्थानांतरण एक्ट बनाने, सर्वशिक्षा अभियान के विद्यालयों के शिक्षकों को नियमित वेतन देने, शिक्षक भवन के लिए भूमि हस्तांतरण करने, शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने, शिक्षण के अलावा अन्य काम में नहीं लगाने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। धरने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल भट्ट, महामंत्री उमेद सिंह दिगारी, सुरेश डसीला, दुर्गावती, महिपाल खड़ायत समेत सैकड़ों शिक्षक बैठे। हड़ताल से अब जूनियर हाईस्कूलों में भी पढ़ाई चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें