फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबारों की कटिंग के आधार पर चिन्हीकरण नहीं

Tue, 26 Dec 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण को लेकर हुई बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम सी रविशंकर ने कहा कि शासनादेश के अनुसार ही राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। अखबारों की कटिंग के अनुसार चिन्हीकरण नहीं होगा। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण का समय छह माह और बढ़ाने के साथ ही चिन्हीकरण में स्थिलता लाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य आंदोलनकारी घोषित करने के लिए आए आवेदनों पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि शासकीय दस्तावेज अथवा पुलिस दस्तावेज के अनुसार ही चिन्हीकरण किया जाना है। कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान का पुलिस रिकार्ड उपलब्ध न होने के कारण चिन्हीकरण में समस्या आ रही है। इस संबंध में उन्होंने शासन को पत्र लिखा है। डीएम ने कहा जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन पर 30 दिसंबर तक नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में मौजूद चिन्हीकरण समिति के सदस्यों ने कहा कि दस्तावेज नहीं होने के कारण राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोग चिन्हीकरण से वंचित हो गए हैं। चिन्हीकरण में स्थिलता के लिए शासन को पत्र भेजा जाना चाहिए। बैठक में समिति के सदस्य काशी सिंह ऐरी, गोपाल दत्त ओझा, महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत, प्रेमा बम, राजेंद्र भट्ट, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें