सिटी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित तांगा स्टैंड के पास नगर पालिका के नलकूप की पाइप लाइट टूट गई। इसके चलते करीब आधे क्षेत्र की पेयजलापूर्ति बाधित हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
थल (पिथौरागढ़)। रामगंगा से डीडीहाट को जाने वाली पेयजल लाइन बिछाने के दौरान थल घाट को जाने वाली सड़क खोदने से लोग नाराज हैं। सोमवार को लोगों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि घाट जाने वाली सड़क पर रोजाना स्कूली बच्चे चलते हैं। इस इलाके में रहने वाली आबादी भी आवागमन के लिए इसी सड़क का प्रयोग करती है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़क को खोद दिया गया है। इससे आवागमन में भारी परेशानी होने लगेगी। बारिश होने पर पूरी सड़क कीचड़ से पट जाएगी। लोगों ने कहा है कि सड़क को खुदाई के कारण जो नुकसान पहुंचा है, उसकी तत्काल भरपाई की जाए। पूरी सड़क पर डामर करने, नालियों का निर्माण करने और टूटी दीवारों की मरम्मत की मांग की। कहा गया कि यदि जल निगम ने इसमें लापरवाही की तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी कहा गया कि यदि इस सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो जल निगम जिम्मेदार रहेगा। प्रदर्शन में सुनील सत्याल, देवराज सत्याल, विनोद जोशी, गोविंद मेहता, कुंदन सिंह, दामोदर भट्ट, मनोज जंगपांगी, दिनेश सत्याल आदि थे।