फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस नेता मयूख महर ने कराया नामांकन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ विधान सभा सीट नामांकन कराते कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मयूख महर ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से नामांकन करा लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं की है।
विज्ञापन

कांग्रेस से टिकट के दावेदार मयूख महर ने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम पर नामांकन करा दिया है। पार्टी से उम्मीदवार तय होने के बाद मयूख महर को पार्टी की ओर से दिया गया फार्म- ए और फार्म बी भरकर 28 जनवरी तीन बजे से पहले जमा कराना होगा।
कांग्रेस नेता मयूख महर वर्ष 2007 में कनालीछीना विधानसभा से चुनाव जीते थे। उन्होंने इस चुनाव में कनालीछीना की पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भंडारी को हराया था। इसके बाद मयूख महर ने वर्ष 2012 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा नेता प्रकाश पंत को हराया था।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मयूख महर को प्रकाश पंत के हाथों शिकस्त मिली। विधानसभा सीट से शुक्रवार को मयूख महर के साथ नामांकन में बार संघ अध्यक्ष मोहन भट्ट, पूर्व विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, पैरी थापा मौजूद रहे।
आरओ एसडीएम सदर नंदन कुमार का कहना है कि नामांकन पत्र में मयूख महर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस भरा है। उनका कहना है कि पार्टी से उम्मीदवार तय होने के बाद मयूख महर को पार्टी की ओर से दिया गया फार्म- ए और फार्म बी भरकर 28 जनवरी तीन बजे से पहले जमा कराना होगा।
मयूख महर सर्वमान्य नेता हैं। शुभ मुहूर्त में नामांकन करा दिया है। नामांकन से पूर्व पार्टी के बड़े-नेताओं से बातचीत की गई। शनिवार तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी। - त्रिलोक महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़।
कांग्रेस नेता मयूख महर प्रोफाइल
नाम- मयूख महर
पिता का नाम- विक्रम सिंह महर
माता का नाम- नालिनी
पता- ग्राम चैंसर पिथौरागढ़
जन्मतिथी- 01 जनवरी 1956
शिक्षा- बीएससी, एमए राजनीतिशास्त्र
राजनीति में प्रवेश- 1988 से पूर्व
1988 में ब्लॉक प्रमुख बिण, 1996 में पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष, 2003 में फिर जिला पंचायत अध्यक्ष, 2007 में कनालीछीना विधानसभा से 2007 में विधायक, वर्ष 2012 में पिथौरागढ़ विधानसभा से विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें