फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर वोटर आईडी कार्ड बनाने से रहे गए नवमतदाता

विज्ञापन
No Voter ID For New Youths
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पहली बार नव मतदाता वोटर आईडी कार्ड बनने से रह गए हैं। जबकि पिछले चार सालों में हर वर्ष 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम कर एक स्थान पर सभी नव मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड समेत कार्डों में सुधार के फार्म भरे जाते थे। इस बार ऐसा नहीं हो सका। हालांकि युवाओं को उम्मीद थी कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उनके वोटर आईडी कार्ड बन जाएंगे। ऐसा नहीं होने से उनमें निराशा भी है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय में लोग राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वोटर आईडी कार्ड बनाने पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि अब चुनाव के चलते उनके मतदाता कार्ड नहीं बन पाएंगे तो वह मायूस हो गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम एफआर फिंचा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चलते निर्वाचन कार्यालय में वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया 18 जनवरी से बंद कर दी गई है।
मतदाता दिवस पर वोटर आईडी कार्ड न बनना दुखद है। भले ही चुनाव हो मगर वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया जरूरी होनी चाहिए थी। चुनाव के चलते वोटर आईडी कार्ड बनाने से किसी को वंचित करना सही नहीं है। - ऋषेंद्र महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं के वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानी चाहिए थी। भले ही उनके नाम मतदाता की नव सूची में नहीं जुड़ पाते। नव मतदाताओं को इससे वंचित नहीं किया जाना चाहिए। - शुभम चंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष
मतदाता दिवस पर नवमतदाताओं के कार्ड हर बार की तरह बनने चाहिए थे। ये निराशाजनक है। निर्वाचन आयोग को मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को इस दिन तो जरूर करना चाहिए था। -गिरीश जोशी, संगठन मंत्री, आम आदमी पार्टी।
मतदाता दिवस का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोई नए कार्ड बनाने आता है, कोई सुधारीकरण के लिए आता है। ऐसे में इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जानी चाहिए थी कि मतदाता दिवस पर मतदाताओं के कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। - चंद्रशेखर पुनेड़ा, यूकेडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें