फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फरार हत्यारोपी नाबालिग का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sun, 16 Jun 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला में चाकू मारकर नाबालिग की हत्या करने के बाद नदी में छलांग लगाने वाले हत्यारोपी का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। मृतक नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

धारचूला के गर्ब्याल खेड़ा में नेपाल निवासी एक नाबालिग ने धारचूला के छलमा छिलासों निवासी 17 साल के अनुज सिस्ताल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने काली नदी में छलांग लगा दी थी। तब से वह लापता है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ ने रविवार को भी अभियान चलाया। आरोपी के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए भारतीय पुलिस, नेपाल पुलिस के संपर्क में भी है। मृतक अनुज का पोस्टमार्टम करने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन


..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें