फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित बस्तड़ी के विद्यालय में शिक्षक नहीं

Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बस्तड़ी का शिक्षकविहीन विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले आपदा की मार और अब प्रशासनिक बदइंतजामी के कारण आपदा प्रभावित बस्तड़ी के राजकीय इंटर कॉलेज सिंघाली में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य चौपट होने लगा है। विपदा के बीच शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इस विद्यालय से इस शिक्षा सत्र में 14 विद्यार्थियों ने अपना नाम कटाकर दूसरे विद्यालयों में प्रवेश ले लिया है। स्थिति यह है कि शिक्षकों की कमी के चलते इंटर विज्ञान वर्ग में अब छात्रसंख्या शून्य हो गई है। पिछले साल एक जून को आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारियों और नेताओं ने बस्तड़ी का दौरा किया था। प्रभावितों को आश्वस्त किया था कि उनको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन कुछ दिन बाद सभी अपने वादों को भूल गए और लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


आपदा प्रभावित बस्तड़ी के बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज सिंघाली में पढ़ने आते हैं। विद्यालय में प्रवक्ता के सात और एलटी में तीन अध्यापकों के पद रिक्त हैं। आपदा से पहले इस विद्यालय में छात्र संख्या 178 थी। शिक्षकों की कमी के कारण वर्तमान शिक्षा सत्र में 14 विद्यार्थियों ने विद्यालय से नाम कटा लिया है और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ने वाले सभी आठ बच्चे अन्य विद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों के अभाव में इंटर विज्ञान की कक्षाओं का संचालन बंद हो गया है।

प्रधानाचार्य जनार्दन अवस्थी ने बताया कि इंटर में हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र विषयों में अध्यापकों के पद रिक्त हैं। वहीं एलटी में भी तीन पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षक अभिभावक संघ के संरक्षक शंकर दत्त भट्ट ने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आपदा प्रभावित परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अब बस्तड़ी, सिंघाली, उड़मा, पत्थरकोट को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि शासन स्तर पर रिक्त पदों को भरने की तैयारी चल रही है। जल्दी ही सभी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें