फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बड़ालू झील में सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Wed, 31 Jan 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाक की बड़ालू झील। संवाद
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग के किनारे बड़ालू में बनी झील सुरक्षा कारणों से दुर्घटना को दावत दे रही है। 32 लाख रुपये से बनी झील के चारों ओर रेलिंग नहीं है। बावजूद इसके सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीएडीपी और मनरेगा के तहत दो मीटर गहरी, 90 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी झील को बने हुए लंबा समय बीत चुका है। ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी के प्रयासों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झील का निर्माण किया था। क्षेत्र के युवाओं ने नौकायन के लिए अपने निजी खर्चे से नाव भी खरीदी थी। झील में नौकायन करने के लिए पर्यटक आने भी लगे थे। शासन प्रशासन की उदासीनता के चलते इस झील का अगले चरण का काम रुका हुआ है। इसमें झील की सफाई, झील के चारों ओर रेलिंग का निर्माण सहित बैठने के लिए हट बनने थे। लोगों ने जल्द सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें