फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वाहनों की फिटनेस के लिए टनकपुर, हल्द्वानी की दौड़ से राहत नहीं

Thu, 30 Jul 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस के लिए जिले के लोगों को टनकपुर और हल्द्वानी की ही दौड़ लगाने से राहत नहीं मिलेगी। जिले में बन रहे ऑटोमैटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के इस वर्ष संचालित होने की संभावना नहीं है। ऐसा इसलिए कि अभी एप्रोच रोड का मामला अधर में है।
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच आदि के लिए जिला मुख्यालय के पास चंडाक के मैला क्षेत्र में एटीएस स्थापित करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बावजूद जिले के लोगों को अभी भी अपने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस के लिए 150 किलोमीटर दूर टनकपुर या फिर 200 किलोमीटर दूर हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। इतनी दूर जाने और आने में लोगों को धन और समय बर्बाद हो रहा है।
फिलहाल इस समस्या से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद कम है। भले ही मैला में बने एटीएस सेंटर में इन विदेश से आयातित मशीनें एक सप्ताह के भीतर स्थापित हो जाएंगी लेकिन एटीएस तक पहुंचने के लिए काटी गई एप्रोच रोड के दूसरे चरण का मामला फिलहाल शासन में अटका है। शासन से यदि जल्द स्वीकृति मिल भी गई तो बारिश के बाद ही पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि एटीएस का लाभ लेने के लिए जिले लोगों को और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


एटीएस की एप्रोच रोड पर होने हैं कई काम
जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग से एटीएस तक एप्रोच रोड की लंबाई करीब दो किलोमीटर है। अभी सड़क का चौड़ीकरण, नाली, पैराफिट निर्माण, इंडीकेटर लगाने आदि के साथ ही उस पर सोलिंग और डामरीकरण होना है। इसके बाद ही व्यावसायिक वाहन एटीएस तक पहुंच पाएंगे।
.......
स्पेन से आयातित मशीनें मार्च के बजाय मई के अंत में हमें मिलीं। एटीएस में मशीनें लगाने का काम तीन-चार दिन में पूरा हो जाएगा। -हरीश प्रकाश, परियोजना प्रबंधक, पेयजल निर्माण निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें