फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी में बदहाल संचार के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
जौलजीबी में बदहाल संचार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी में बदहाल संचार सेवा से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संचार सेवा बेहतर न होने के कारण सरकारी विभागों में भी काम नहीं हो पा रहे हैं। इसका आम आदमी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू के नेतृत्व लोगों ने बृहस्पतिवार को बाजार में एकत्र होकर बीएसएनएल के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने एसबीआई में लोग अपने जरूरी काम के लिए आते हैं लेकिन संचार सेवा बदहाल होने के कारण उन्हें बिना काम कराए मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है।
डाकघर में भी काम नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि जौलजीबी, अस्कोट, बलुवाकोट, बरम में अन्य निजी संचार कंपनियों की सेवाएं भी संचालित हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके काम बीएसएनएल के भरोसे किया जा रहा है, जो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। प्रदर्शन में गजेंद्र पतियाल, राजेंद्र पांगती, संजय दताल, भूपाल पाल, दिनेश वर्मा, भुवन चंद आदि थे।
अस्कोट जाकर हो रहा काम
जौलजीबी। एसबीआई शाखा प्रबंधक धीरज कुमार बताया बदहाल संचार सेवा के कारण काम नहीं हो पाता है। ग्राहकों के फार्म जमा करके अस्कोट की शाखा में जाकर कार्य किया जा रहा है। अस्कोट की दूरी 14 किमी दूर होने के कारण आने जाने में समय निकल जाता है। समय सीमा के अंदर कार्य कराने के पूरे प्रयास किया जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें