फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे गांव के लोगों ने सड़क और संचार के लिए किया प्रदर्शन,

विज्ञापन
मूनाकोट क्षेत्र में भारत-नेपाल सीम से सटे लोग प्रदर्शन करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव के लोगों ने बदहाल सड़क और लचर संचार सेवा को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क कई दिन से बंद पड़ी है। इसे खोलने के प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश चंद के नेतृत्व में तड़ीगांव, पिपलतड़ा, बोनकोट, टाकुला, बलतड़ी, जायल के लोगों ने तड़ीगांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम नेपाल सीमा पर प्रहरी हैं, लेकिन शासन-प्रशासन हमारी समस्याओं के लिए गंभीर नहीं है। आए दिन सड़क बंद होती रहती है, जिससे बीमारों और गर्भवती को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। सड़क बंद होने से राशन गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्र में संचार सेवा का बुरा हाल है। नेटवर्क न होने से घटना की सूचना देना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि डीएम डॉ. आशीष चौहान को समस्या बताई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान कविता चंद, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती चंद, भूपेंद्र चंद, रमेश चंद, मन बहादुर चंद, त्रिलोक भट्ट, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, तेज राम, मोहन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें