फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली सेवा संचालन पर संशय तो विमान सेवा का सपना देखना बेमानी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से पिछले 13 दिन से हेली सेवा संचालन ठप है। हेली के पहली बार मेंटेनेंस में जाने से इसके संचालन पर संशय के बादल छाए हैं।
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी में अक्तूबर से पवन हंस कंपनी की हेली सेवा का संचालन हो रहा था, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण कई बार हेली पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आ सका। कई बार जरूरी काम के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत हुई। उन्हें पंतनगर से टैक्सी लेकर पिथौरागढ़ आना पड़ा। हेली सेवा महंगी होने के बाद भी लोग इसमें सफर कर रहे हैं, लेकिन 65 करोड़ से हवाई पट्टी का विस्तार करने के बाद नैनीसैनी से नियमित उड़ान नहीं हो पा रही है। वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद उड़ान के लिए सभी व्यवस्थाएं स्थापित की गईं। वर्ष 2019 से नौ सीटर विमान से नियमित व्यावसायिक उड़ान शुरू की गई लेकिन मार्च 2020 से विमान सेवा ठप है। सरकार की ओर से छह सीटर हेलिकॉप्टर चलाया जा रहा है लेकिन हेलिकॉप्टर के 13 दिन बाद भी मेंटेनेंस से न लौटने के कारण हवाई सेवा का लाभ उठाने की उम्मीद लगाए लोग निराश हैं। वहीं नैनीसैनी में पवन हंस के प्रभारी कविंद्र कुमार ने बताया कि हेलिकॉप्टर दिल्ली में मेंटेनेंस पर है। पहले सात मई तक मेंटेनेंस पूरा होना था लेकिन मेंटेनेंस पूरा होने की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें