फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा ने सीएसआईआर में ऑल इंडिया में पहला रैंक प्राप्त किया

विज्ञापन
निशा खड़का, सीएसआईआर उत्तीर्ण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में ग्राम बड़खालेख निवासी निशा खड़का ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

निशा ने तीसरे प्रयास में सीएसआईआर नेट पास किया है। फरवरी में हुई इस परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को आया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दादा श्याम सिंह खड़का, सेना में कार्यरत पिता गोविंद सिंह खड़का, माता गोविंदी देवी और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बड़खालेख से पांचवीं की पढ़ाई की। आठवीं की पढ़ाई विवेकानंद बड़खालेख और शैलकुमारी से नवीं की पढ़ाई की। इसके बाद जीजीआईसी पिथौरागढ़ से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधीन पिथौरागढ़ महाविद्यालय से की। एमएससी वनस्पति विज्ञान में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनकी छोटी बहन अल्मोड़ा से पीएचडी कर रहीं हैं। भाई राहुल महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें