सुंई गांव में आयोजित बैठकी होली के गीतों पर झूमते होल्यार।
- फोटो : AMAR UJALA
भगवती जागरण समिति सुंई द्वारा भजन संध्या और बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान भजनों और होली गीतों में होल्यार झूमते रहे। सुई गांव में रंगकर्मी और भगवती जागरण समिति के अध्यक्ष राजेश चौबे के आवास पर भजन संध्या और बैठकी होली का आयोजन किया गया।
पाटन से आए मनोज पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की रसमई मुरली की वंदना राग धमार में प्रस्तुत कर नाहीं परत मैं का चैन कन्याईया बंसी बजावत बृज गलियन में गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवीन पांडेय ने राग काफी में फागुन में न्यारी छवि देखूं सांवरिया को खिलाड़ी, सुरेंद्र पाटनी ने राग काफी में करुंगी कपोलन लाल-लाल मोरी अंगीया न छुओ, उर्वादत्त चौबे ने करले श्रंगार चातुर अलबेली साजन के घर जाना है, कैलाश चौबे ने शिव सुमिरन जिन जाना सोई तन, राजेश चौबे ने ठुमरी तीन ताल में सखी री मोहे आज मिले नंदलाल गाकर रंग जमा दिया। रवि चौबे, गिरीश चौबे, गोविंद चौबे, केदार चौबे, संतोष चौबे, मोहन चौबे, हेम चौबे, राहुल ने सुर में सुर मिलाया। ब्यूरो