फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 वर्ष में नहीं सुधरी नौ किमी सड़क की दशा

Tue, 02 May 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थल
विज्ञापन
इस हाल में है बलतिर-अलकाथल सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलतिर से अलकाथल तक 1996 में बनी नौ किलोमीटर सड़क की दशा अब तक नहीं सुधर पाई है। अब हालत यह है कि इस सड़क पर कई डेंजर जोन बन चुके हैं। सड़क को बनाते समय इसे इतने गलत तरीके से तैयार किया गया कि कई जगह तीव्र ढलान हैं। वाहन अक्सर रपटते रहते हैं। आवागमन के लिए लोग एवं वाहन चालक इसी खतरनाक सड़क से जाने को बाध्य हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की जनता की मांग पर तत्कालीन यूपी सरकार ने बलतिर से अलकाथल तक सड़क निर्माण की मंजूरी दी थी। इस सड़क से अलकाथल, अलमियागांव, ओखलगांव, बुरसीमा, नैना, किमल्टा, धिंगतड़, डुंगरी, खोली, देवकोली, भांतड़, दरमालगांव के लोग आवाजाही करते हैं। इस सड़क से मस्मोली, चलमोड़ी, भांतड़ और टोपराधार सड़कों को लिंक किया गया है। राज्य गठन के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सड़क पर डामर होगा और डेंजर जोन को सही किया जाएगा, लेकिन इस सड़क की दशा सुधारने के लिए किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

क्षेत्र के लोग बार-बार अधिकारियों के सामने सड़क के मुद्दे को उठाते जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। बारिश के सीजन में इस सड़क पर यातायात बंद हो जाता है और लोगों को पैदल सफर करना पड़ता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि सड़क पर डामर करने और सुधारीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मंजूर होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच हो
स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह अलमिया का कहना है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। तभी यह मालूम पड़ेगा कि इस सड़क के निर्माण में कितनी धांधली हुई थी। उनका कहना है कि 21 साल बाद भी किसी सड़क की दशा न सुधरना बड़ा संदेह पैदा करता है। इसमें सरकारी विभागों की मिलीभगत हो सकती है। 

जनता अब आंदोलन का रास्ता अपनाएगी
स्थानीय निवासी प्रकाश जोशी का कहना है कि अब बिना आंदोलन किए इस समस्या का हल होने वाला नहीं है। क्षेत्र की जनता सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी और इसमें घपलेबाजी करने वालों को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक जनता चुप बैठी थी, लेकिन अब खुलकर आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें