फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूनिवर्सिटी गेम्स में निकिता ने स्वर्ण, कोमल ने जीता रजत पदक

Fri, 05 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजस्थान में यूनीवर्सिटी गेम्स में फाइनल जीतने के बाद प्रसन्न मुद्रा में निकिता चंद। स्रोत : खे
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में सीमांत जनपद निवासी निकिता चंद ने स्वर्ण और कोमल मेहता ने रजत पदक हासिल किया है। राजस्थान के भरतपुर में विगत 1 दिसंबर से पांच दिसंबर तक तक हुए इन खेलों में दोनों खिलाड़ियों ने एसएसजे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

निकिता ने 60 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फानल में लवली यूनिवर्सिटी, सेमीफाइनल में अमरावती यूनिवर्सिटी और फाइनल मुकाबले में पुणे यूनिवर्सिटी की प्रतिद्वंद्वी वैष्णवी को 3-2 से पराजित किया। कोमल मेहता ने लाइट मिडिल वेट के 70 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में जम्मू एवं कश्मीर की अनन्या को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में वह काशी विश्वविद्यालय की स्नेहा से पराजित हुईं। कोमल आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास, सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पिथौरागढ़ जिले की दोनों बॉक्सरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें