फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ रात के समय हो रही पहरेदारी

Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में शराब के खिलाफ रात में पहरेदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवीनगर में शराब की दुकान खोलने की तैयारी से क्षेत्र की महिलाएं इतनी नाराज हैं कि बुधवार को उन्होंने पूरी रात संभावित स्थल की पहरेदारी की। बृहस्पतिवार को महिलाएं एसडीएम कार्यालय आ धमकी। उन्होंने एसडीएम विवेक प्रकाश का घेराव किया और महिलाओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन चाहे कितना ही दबाव क्यों न बना ले, लेकिन शराब की दुकान खुलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


शराब के ठेकेदार को देवीनगर में एक व्यक्ति ने अस्थायी दुकान बनाने के लिए जगह दे रखी है। बुधवार शाम जैसे ही वहां पर अस्थायी दुकान खोलने की तैयारी चल रही थी तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस कारण ठेकेदार को काम बंद कर वापस जाना पड़ा। महिलाओं को आशंका थी कि रात के समय शराब की दुकान के लिए छप्पर तैयार किया जा सकता है। इसलिए उन्होंने रात आठ बजे से दो बजे तक पहरा दिया।

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में एसडीएम से मिलने पहुंची महिलाओं ने कहा कि देवीनगर में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। प्रशासन की ओर से दर्ज किए जाने वाले मुकदमों से वह घबराने वाली नहीं हैं। प्रशासन को यह मुकदमे वापस लेने होंगे और इस बात की लिखित गारंटी देनी होगी कि देवीनगर में शराब की दुकान नहीं खुलेगी। आंदोलन कर रही बसंती देवी, नेहा पंत, दया पंत, कमला देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, गीता देवी, भागीरथी देवी आदि ने कहा कि एक स्थान की शराब की दुकान बंद कर गांव और छोटे कस्बे में पहुंचाना अन्याय है। इससे इलाके की शांति व्यवस्था पर असर पड़ेगा और अपराध बढ़ने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें