फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 31 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते एनएचएम के संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने रविवार को नगर में कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने सरकार को चार अगस्त तक का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में नियमितीकरण की प्रक्रिया नहीं होती है तो पांच अगस्त से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें एनएचएम के अधीन काम करने वाले डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहेगा।
विज्ञापन


एनएचएम संविदा कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भट्ट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाने वाली है। रविवार के अवकाश के दौरान कर्मचारियों को बैठक के बहाने देहरादून बुलाया जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने के बजाए कोई षड्यंत्र रच रही है। संगठन के मीडिया प्रभारी मोहित कुमार पंत ने कहा कि सरकार को चार दिन का समय दिया जा रहा है।

पांच अगस्त से बेमियादी हड़ताल शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। कैंडल मार्च दिन में 11 बजे से निकाला गया। इसके पीछे यह संदेश दिया गया कि सरकार को कैंडल दिखाकर रोशनी दिखाई जाए। कैंडल मार्च में चंदन सिंह बिष्ट, नीरज तिवारी, डा. दीप्ति बर्गली, चंदन पंवार, योगिता चंद समेत अन्य कर्मचारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें